गाजीपुर, मई 8 -- गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। डाक अधीक्षक गाजीपुर मासूम राश्दी ने गुरुवार को गहमर के डाकघरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्टमास्टर और कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एशिया के बड़े और सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में डाक अधीक्षक ने पहले गहमर बाजार शाखा का निरीक्षण किया, इसके बाद मुख्य डाकघर पहुंचकर अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान गांव के मिथिलेश गहमरी, सुधीर सिंह, दामोदर सिंह, उपेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, विजय यादव, बाल्मीकि सिंह और फौजी अखिलेश चौधरी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। डाकघर की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों की मांग पर डाक अधीक्षक ने डाकघर में नया इन्वर्टर और बैटरी तत्काल लगाने का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.