ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की विशेष योजनाएं
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएनएल ने मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए विशेष योजनाएं शुरू की हैं। प्रचालन क्षेत्र प्रमुख फरहाद आलम ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्राहकों को किफायती दरों पर बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराना है। मोबाइल ग्राहकों के लिए एक रुपये में फ्रीडम प्लान के तहत 24 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग, एक जीबी डाटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। 2399 रुपये के वार्षिक प्लान में 47 दिन की अतिरिक्त वैधता के साथ कुल 412 दिन सेवा, प्रतिदिन दो जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 259 रुपये प्रतिमाह का ब्रॉडबैंड एंट्री प्लान भी उपलब्ध है। इसमें नए कनेक्शन पर 25 एमबीपीएस तक स्पीड, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ब्रॉडबैंड सुविधा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.