नई दिल्ली, मई 30 -- Nothing का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर फ्लैगशिप फोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। दरअसल, नथिंग ने जुलाई 2025 में लॉन्च हुए Nothing Phone (3) की कीमत में 37,000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती कर दी है। अब यह फोन कई लोगों के बजट में आ गया है। यह आज भी सबसे अच्छे दिखने वाले फोन में से एक है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शानदार सॉफ्टवेयर के साथ-साथ बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह कई लोगों के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन हो सकता है क्योंकि चलिए, सबसे पहले भारत में Nothing Phone (3) की कीमत पर नजर डालते हैं, और देखते हैं कि ऐसे समय में इसकी कीमत कैसे कम हुई है, जब बाकी सभी ब्रांड अपने फोन की कीमतें बढ़ा रहे हैं।Nothing Phone (3) की भारत में कीमत भार...