नई दिल्ली, जुलाई 25 -- अगर आप Xiaomi, POCO या फिर Redmi का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द आपका फोन सेफ्टी और सिक्योरिटी के मामले में पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शाओमी ने हाल ही में जुलाई 2026 का सिक्योरिटी पैच रोलआउट करना शुरू किया है और कुछ ही दिनों में यह अपडेट दर्जनों स्मार्टफोन तक पहुंच चुका है। यह अपडेट ग्लोबल, EEA, भारत, तुर्की, ताइवान, इंडोनेशिया, रूस और चीन समेत कई क्षेत्रों में उपलब्ध है, और बाकी क्षेत्रों में भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि यह सिक्योरिटी पैच में मेनटेनेंस पर फोकस्ड एक छोटा अपडेट है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है। गूगल के अनुसार, लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच पिछले सॉफ्टवेयर में पाई गई 40 से ज्यादा कमियों (vulnerabilities) को ठीक करता है, जिनमें 5 गंभीर कमियां भी श...