नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- देश के अंदर इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनियों ने अब एक नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है। ये है बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी देना। टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG मोटर इंडिया जैसी कंपनियां अपनी कारों की बैटरी पर ग्राहकों को लाइफ टाइम वारंटी ऑफर कर रही हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम किआ इंडिया का भी जुड़ गया है। दरअसल, किआ कैरेंस क्लैविस EV के लिए लाइफ टाइम वारंटी ऑफर कर रही है। इस ऑफर के चलते वो ग्राहकों के मन में EV को लेकर भरोसा जगाना चाहती है। हालांकि, लाइफ टाइम बैटरी वारंटी में बैटरी की 15 साल की लाइफ या अनलिमिटेड किलोमीटर की हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी कवर रहेगी। यह 1 अगस्त 2026 से बेची जाने वाली गाड़ियों के पहले ओनर्स के लिए लागू होगी। लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटीकिआ ने इस स्कीम को 'लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंट...