सोनभद्र, मार्च 13 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के केमिकल डिवीजन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ लिया। समापन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रमुख नियमों, सुरक्षित कार्य पद्धतियों तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने कहा कि सुरक्षा के मार्ग पर संस्थान के सभी विभाग आपसी सहभागिता और समन्वय के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई सेफ्टी गैलरी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.