पीलीभीत, मार्च 30 -- सर्दी के बाद अब गर्मी के सीजन में बाघ बहादुर का दीदार जमकर हो रहा है। कहीं खुले में ग्रास लैंड में तो कहीं जल स्त्रोत के आसपास अठखेलियां करते बाघों का कुनबा पर्यटकों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। जंगल में सैलानियों अलावा अधिकारियों पर भी बाघों का रोमांच जमकर दिखा। जंगल में भ्रमण करने निकले और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा को अलग अलग लोकेशन पर छह बाघ दिखे। इनमें से तीन बाघों का कुनबा तो एक साथ दिखा। इससे वे रोमांचित हो उठे। एसपी के जंगल में पास होने के बाद सैलानियों को दो, डीडी को तीन और एफडी को भी अलग अलग लोकेशन पर एक बाघ दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...