शामली, जुलाई 1 -- शामली। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम हीण्ड में भूमि एवं आवासीय घेर को लेकर चल रहे विवाद में महिला ने अपने परिजनों के साथ डीएम को शिकायती पत्र देकर अभिलेखों की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के गांव हींड निवासी नसीरी पत्नी असगर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अभिलेखों की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उनके ससुर रिसाला पुत्र नब्बू के नाम दर्ज रिहायशी घेर भूमि तथा बाग एवं चकबंदी से बाहर भूमि को रिहायशी घेर नवीन परती (खाद के गड्ढे) के रूप में दर्ज कर दिया गया है, जिसे उन्होंने गलत बताया है। आरोप लगाया गया है कि उनके ससुर की मृत्यु के बाद जोत भूमि लगभग 50 बीघा को तहसील विभाग द्वारा परिवार के नाम दर्ज नहीं किया गया, जबकि परिवार अशिक्षित है और गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किया गया ह...