चतरा, अप्रैल 17 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के ग्राम हरहद में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 18 अप्रैल (शनिवार) को जल यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत होगी, जिसमें श्रद्धालु पवित्र जल लेकर पूजा स्थल तक पहुंचेंगे। इसके बाद 23 अप्रैल को नगर परिक्रमा एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- मां अष्टभुजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सह शतचंडी महायज्ञ कल से मुख्य कार्यक्र...