रांची, अप्रैल 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार प्रायोजित पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिए गए वक्तव्य पर झारखंड उलगुलान संघ ने सवाल उठाए हैं। संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री का बयान गांव के लोगों को भ्रमित करने वाला है। बोदरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार ग्राम पंचायत को अधिकार देना चाहती है या ग्राम सभा को। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिस "नई व्यवस्था" की बात की गई है, वह किस प्रकार की व्यवस्था है। उनके अनुसार, यह बयान अनुसूचित क्षेत्र के विशेषाधिकारों के प्रतिकूल प्रतीत होता है। यह भी पढ़ें- सामूहिक सोलर खेती करें सरकार खरीदेगी बिजली, CM हेमंत सोरेन ने गिनाए फायदे झारखंड उलगुलान संघ के संयो...