ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की पहल, हर माह होगा पंचायत विकास दिवस
खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया, नगर संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में पंचायती राज विभाग ने नई पहल शुरू की है। ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने सभी डीएम को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग का मानना है कि भारतीय संविधान के 73वें संशोधन के माध्यम से ग्राम पंचायतों को संवैधानिक अधिकार मिलने के बाद वे ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बन गई हैं। वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में ग्राम पंचायतों की अहम भूमिका होगी। इन 17 लक्ष्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.