रुद्रपुर, जनवरी 30 -- शक्तिफार्म। पुलिस चौकी में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में ग्राम स्तर पर सुरक्षा समिति बनाने पर जोर दिया। शुक्रवार को कोतवाल सुंदरम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव में सुरक्षा समिति गठित करने पर चर्चा हुई। बैठक में नशाखोरी पर रोकने के लिए जागरूकता व सतर्कता पर जोर दिया। नशा बेचने वालों की गोपनीय सूचना देने की अपील की गई। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कोतवाल ने कहा कि सुरक्षा समिति के माध्यम से गांव स्तर पर निगरानी मजबूत होगी। यहां कार्तिक राय, सुमति मण्डल, प्रभाकर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.