ग्राम स्तर तक पहुंचायें बाल संरक्षण योजनाओं का लाभ
देवरिया, सितम्बर 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बाल कल्याण समिति एवं वन स्टॉप सेंटर सहित प्रोबेशन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।उन्होंने बाल कल्याण समिति को सक्रिय भूमिका निभाते हुए बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल तस्करी की रोकथाम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएचसी एवं पीएचसी में बालिका के जन्म की सूचना प्रोबेशन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उन्हें कन्या सुमंगला योजना सहित लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। इसमें अपर उप जिलाधिकारी/प्रोबेशन अधिकारी नम्रता सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.