ग्राम सेदपुर में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
रामपुर, जून 27 -- सर्व सहयोग एक आस फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को सी.एल. गुप्ता आई इंस्टीट्यूट, मुरादाबाद की ओर से ग्राम सेदपुर में 106वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टरो दृारा ग्रामीणों का नेत्र परिक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा अब तक 400 से अधिक मरीजों के मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इसके अलावा 1500 से अधिक लोगों को चश्मे व चिकित्सीय देखभाल की सलाह दी गई, जबकि 249 जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर शिविर में मैनेजिंग डायरेक्टर सुहेल अहमद, प्रदेश विकास अधिकारी गुंजन हिंदुस्तानी, कोऑर्डिनेटर अभिषेक चौधरी, दीपिका, फातिमा खान, संतोष श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह लोधी व दयाराम सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.