मैनपुरी, मार्च 29 -- नगर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान स्थित कादंबरी मंच पर एक शाम सम्राट अशोक के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से महान मौर्य सम्राट के जीवन और उनके शांति संदेशों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्राट अशोक के आदर्शों पर आधारित भजन संध्या रही। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से बताया कि कैसे युद्ध का मार्ग त्यागकर सम्राट ने धम्म और मानवता की राह चुनी। इस दौरान भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों की विस्तार से व्याख्या की गई। मंच से संदेश दिया गया कि बुराइयों का त्याग और नैतिकता को अपनाकर ही एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है। उपस्थित जनसमूह ने कलाकारों के कौशल की सराहना की और सम्राट अशोक के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न केवल ...