ग्राम समाज की भूमि से पेड़ कटवाने पर प्रधान पति समेत पांच पर केस
अमरोहा, जून 19 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की कटाई के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी देशराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि ग्राम समाज की भूमि पर लगे करीब 20 से 25 पुराने शीशम, नीम सहित अन्य पेड़ों को ग्राम प्रधान पति अरशद, रईस अहमद, जुम्मा, आबिद हुसैन तथा एक अन्य व्यक्ति ने कटवा दिया। आरोप है कि बिना ग्रामीणों को सूचना दिए पेड़ों की कटाई कर उन्हें बेच भी दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक पेड़ों की कटाई का ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपियों ने इसे अपना अधिकार बताते हुए आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया। 27 मई को सुबह में मामले की सूचना डायल 112 पर देने के साथ ही थाना पुलिस को तहरीर सौंपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.