मथुरा, फरवरी 19 -- गोवर्धन तहसील की ग्राम पंचायत सहार के नगला तकिया में एसडीएम के आदेश के बावजूद भी तहसील की टीम ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने नहीं पहुंची। शिकायतकर्ताओं ने बताया यहां 20 वर्ष से अवैध कब्जा कायम है। शिकायतकर्ता भगवान सिंह, मानिकचंद आदि ने गोवर्धन तहसील में एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी को ग्राम समाज एवं विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की थी। एसडीएम ने मामले की जांच के बाद तहसील की टीम को कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। टीम के गुरुवार 19 फरवरी को गांव पहुंचने की संभावना थी। इसे लेकर चकबंदी लेखपाल सौरभ गांव पहुंच गए। वह कई घंटे तक टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक भी कोई भी अन्य अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे चकबंदी लेखपाल और ग्रामीण असमंजस में रहे। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.