ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग
बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- तहसील क्षेत्र के गांव मामऊ में गांव के ही कुछ लोगों ने सामुदायिक भवन के पास ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान लाडो देवी के पति राजकुमार ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान पति राजकुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पूर्व समय में भी इस स्थान से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया है कि ग्राम प्रधान पति के द्वारा एक प्रार्थना पत्र मिला है, जिसकी जांच तहसीलदार गौरव बिश्नोई को सौंप दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.