ग्राम समाज की भूमि पर विवाद, परिवार पर हमला
गोंडा, मई 19 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूरी बरगदी कोट में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद के दौरान एक परिवार पर जानलेवा हमला, मारपीट और अपशब्द कहने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कूरी निवासी राजमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने ग्राम समाज की भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव के ही मुन्ना समेत अन्य लोग उक्त सार्वजनिक भूमि पर जबरन शौचालय का गड्ढा खोद रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए अवैध खुदाई से मना किया तो विपक्षी आक्रोशित हो गए। पीड़ित के मुताबिक, नाराज आरोपी एकजुट होकर उनके घर में जबरन घुस आए और उन्हें घेरकर लात-घूसों व डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अपशब्द भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.