संभल, जून 5 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव बाघऊ में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को शुक्रवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। बताया जा रहा है 4-5 साल पहले मजार बनाई गई थी, वहीं मुतवल्ली का दावा है कि मजार 500 साल पुरानी है। दो बुलडोजर से घंटेभर में मजार को जमींदोज कर दिया गया। डीएम और एसपी के साथ ही अधीनस्थ अफसर और चार थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। डीएम अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई प्रशासनिक टीम के साथ दो बुलडोजर लेकर बाघऊ गांव पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में ग्राम समाज की भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- कसेरवा में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर लेखपाल की जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम समाज की गाटा संख्या 592 की भूमि में से 24 वर्ग...