शामली, फरवरी 26 -- ग्राम समाज की भूमि पर किए गए निर्माण को राजस्व टीम ने ध्वस्त करा दिया। गांव जहानपुरा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा और नींव भरने की शिकायतें प्रशासन को मिली थी। प्रशासन ने राजस्व टीम गठित की। बुधवार को आरआई विनोद कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने भूमि की पैमाइश की। इस दौरान मौके पर नगरपालिका से जेसीबी मशीन लेकर आपरेटर बिलाल अहमद भी पहुंचे। टीम ने ग्राम समाज की भूमि पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। साथ ही, पुन: कब्जा व निर्माण कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान लेखपाल लेखपाल अंकित, विजित, संदीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.