बदायूं, अप्रैल 8 -- कसेर पनौटा गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक रूप लेने लगा है। राजस्व विभाग द्वारा नींव हटाने के निर्देश के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से हालात बिगड़ गए। मंगलवार को एक पक्ष ने विवादित प्लाट में घूरा डाल दिया, जिस पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया और कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के साथ मारपीट की। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि राजस्व पैमाइश में जमीन ग्राम समाज की पाई जा चुकी है, लेकिन नींव अब तक नहीं हटाई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को मुचलका पाबंद किया है ...