शाहजहांपुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम झपुला निवासी माया देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर घर के सामने ग्राम समाज की भूमि पर गहरा गड्ढा खुदवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके घर के सामने ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन से होकर मुख्य रास्ता जाता है, जिससे उसके परिवार सहित गांव के लोग आवागमन करते हैं। आरोप है कि राजस्व लेखपाल व ग्राम प्रधान द्वारा उक्त भूमि पर जेसीबी से करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खुदवा दिया गया है, जिससे उसका रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।माया देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी चार वर्षीय बेटी बिट्टो घर के बाहर खेलते समय गड्ढे में गिर गयी। समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। महिला का कहना है कि घर के सामने बने इस अनावश्यक गड्ढे के कारण उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.