महोबा, फरवरी 14 -- महोबा,संवाददाता। ग्राम समाज की भूमि से खनन को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए। विरोध प्रदर्शन कर मनमानी के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी हासिल की है। कबरई विकास खंड के मामला गांव में ग्राम समाज की भूमि पर जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा है। राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी द्वारा बड़ी मात्रा में खनन किए जाने से आग बबूला ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन में लगे वाहनों से गांव की सड़क तहस नहस हो गई है। कब्रिस्तान की भूमि पर भी खनन हो रहा है। ग्रामीणों ने खनन में लगे वाहनों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने दोबारा खनन होने पर आंदोलन का ऐलान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.