अलीगढ़, फरवरी 21 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पखोदना में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टप्पल क्षेत्र के मौजा उटासानी खादर के लेखपाल सनी पुत्र सन्नामी ने थाना टप्पल में दी गई तहरीर में अवगत कराया कि उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खैर, अलीगढ़ के आदेश के अनुपालन में ग्राम पखोदना स्थित गाटा संख्या 397 (रकबा 0.382 हे.), गाटा संख्या 477 (रकबा 0.579 हे.) एवं गाटा संख्या 486 (रकबा 0.242 हे.) जो कि ग्राम समाज की नवीन परती एवं नौयत उसर भूमि है, पर कुछ लोगों द्वारा जबरन निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया। तहरीर के अनुसार, आरोपितों को ग्राम प्रधान पति राजकुमार एवं लेखपाल द्वारा मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.