अयोध्या, मार्च 2 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और आगजनी हुई। मारपीट में एक पक्ष से नौ और दूसरे पक्ष से छह लोगों को चोटे आई हैं। तीन की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी चोटिल लोगों का पुलिस ने मेडिकल और प्राथमिक उपचार कराया है। छप्पर और दो बाइक आगजनी की चपेट में आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर नौ लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ बलवा-मारपीट,आगजनी,तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया है और मौके पर भरी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कन्दैला गांव में गांव निवासी राज सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह और रामसागर मौर्य पु...