शामली, फरवरी 13 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव निरालसी उर्फ कादरगढ में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से ग्रामीण खाद के गड्ढों के रूप में गोबर खाद डालते आ रहे हैं। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने इस पर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों सतेन्द्र कुमार ,जसवंत सिंह, प्रदीप कुमार, कुशलपाल सिंह, भोपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रमजीत कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.