ग्राम समाज की बेशकमी जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, पेशकार समेत चार लोगों पर केस
सीतापुर, सितम्बर 28 -- Sitapur News: सीतापुर में सरकारी जमीन को फर्जी चकबंदी पत्रावलियों के सहारे निजी व्यक्ति के नाम दर्ज कराने और राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों में तत्कालीन तहसीलदार सदर के पेशकार विपिन यादव, अभिलेखागार से जुड़े कोमल कटियार, मुख्य राजस्व लेखाकार कलेक्ट्रेट श्याम बाबू मिश्रा और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राकेश वर्मा शामिल हैं। प्रशासन की जांच में ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन का नामांतरण बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के कराने के साथ सरकारी अभिलेखों में फर्जीवाड़े और महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब करने की गड़बड़ी सामने आई है। प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार (माल) एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय सुभाष चन्द्र की ओर से 25 सितंबर को शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। इसके आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.