बदायूं, मार्च 10 -- कुंवरगांव, संवाददाता। कसेर पनौटा गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्व विभाग की पैमाइश में जमीन ग्राम समाज की पाए जाने और मौके पर भरी गई नींव हटाने की बात सामने आने के बावजूद अब तक जमीन से कोई निर्माण नहीं हटाया गया है। इससे दोनों पक्षों के बीच कब्जे को लेकर तनाव है।गांव में एक ही प्लाट को लेकर दो अलग-अलग बैनामों के आधार पर दावा किया जा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष करीब 20 वर्ष पुराने स्टांप का हवाला देकर पूरे प्लाट पर कब्जे की बात कह रहा है। विवाद बढ़ने पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पैमाइश की थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि जिस स्थान को लेकर विवाद है, वह ग्राम समाज की भूमि है, जबकि जिन खसरा नंबरों का बैनामा कराया गया है, वे अलग स्थान से संबंधित हैं। इसके बावजूद...