हमीरपुर, अप्रैल 2 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के बिरखेरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर उपले पाथने को लेकर गुरुवार को सुबह दो पक्षों में लाठियां चल गई। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत बिरखेरा में गांव के बाहर खेरापति स्थान के समीप ग्राम समाज की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसी जमीन पर गांव निवासी छोटे यादव गोबर डालकर उपले पाथता है। गुरुवार सुबह यह गोबर लेकर पहुंचा था। तभी गांव निवासी राजा सिंह सेंगर ने ग्राम समाज की जमीन को खुद की जमीन बात कर गोबर डालने से मना कर गाली-गलौज करने लगा। जब छोटे यादव ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। वाद विवाद बढ़ने पर दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी बीच राजा सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.