औरैया, फरवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम समाज की चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करने का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग के लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में लेखपाल ने बताया कि राजस्व ग्राम पूर्व फकीरे की गाटा संख्या 176 रकबा 0.809 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की चरागाह के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव निवासी शिवनाथ पुत्र रामकिशन व अन्नू देवी पत्नी शिवनाथ ने उक्त भूमि के आंशिक हिस्से पर पक्की नींव भरकर ईंट-सीमेंट से पिलर खड़े कर निर्माण शुरू कर दिया। लेखपाल के अनुसार 13 फरवरी को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और संबंधित लोगों को निर्माण कार्य रोकने की हिदायत दी गई थी। उन्हें बताया गया कि यह जमीन ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.