बरेली, मई 7 -- बरेली। परसूनगला गांव की प्रधान अनीता देवी, अजय कुमार, प्रवेश कुमार, पंकज कुमार, धर्मपाल आदि ने गुरुवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। लोगों ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान के पास ग्राम समाज का नाला है। पास में ही स्कूल व शिव मन्दिर है। धौंरा टांडा के कुछ लोगों ने ग्राम समाज के नाले को पाटकर सरकारी स्कूल के पास में राइस मिल बनाने को बुनियाद खोद दी है। आबादी के पास मिल बनाने को मना किया तो लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो गये। लोगों ने जांच कर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...