सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जयप्रकाश उद्यान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय ग्राम सभा मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सभा सशक्तिकरण एवं पेसा अधिनियम 1996, अधिनियम 2025 के तहत प्राप्त अधिकारों एवं शक्तियों पर जानकारी दिया गया। जिसमें प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण, भूमि अधिग्रहण में सहमति देने का अधिकार, अवैध भूमि स्थानांतरण पर रोक, सामाजिक और आर्थिक विकास की योजना बनाना, लाभार्थियों की पहचान, सामाजिक अंकेक्षण, स्थानीय स्तर पर नियमन एवं नियंत्रण तथा विवाद समाधान जैसे महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त है। बैठक में अनूप लकड़ा, सुबरदानी लुगुन, अमृत डांग, मरकुश कुजूर, सुशांत कुल्लू, अपलूश एक्का, आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...