ग्राम सभा में सामाजिक बहिष्कार संबंधी शिकायत पर हुई सुनवाई, शिकायतकर्ता ने वापस लिए आरोप
घाटशिला, जून 10 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। ग्राम तालसा में ग्राम सभा की बैठक माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंगली मुर्मू एवं उनके पुत्र मंगल हेंब्रम द्वारा उपायुक्त को दिए गए कथित सामाजिक बहिष्कार संबंधी शिकायत पत्र पर चर्चा की गई। इसमें सबसे पहले मंगल हेंब्रम से शिकायत के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। उनसे पूछा गया कि कथित बहिष्कार किसके द्वारा किया गया, क्या इस संबंध में कोई ग्राम सभा आयोजित हुई थी आदि। इसके बाद ग्राम सभा के अध्यक्ष, सदस्यों, बुजुर्गों एवं ग्रामीणों के बयान लिए गए। सभी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्राम सभा द्वारा किसी प्रकार का सामाजिक बहिष्कार नहीं किया गया है। साथ ही किसी व्यक्ति को गांव छोड़ने अथवा जान से मारने की धमकी भी नहीं दी गई है। इस संबंध में ग्राम सभा की कोई बैठक आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.