साहिबगंज, अप्रैल 11 -- मंडरो। ग्राम पंचायत महादेव वरण के पंचायत सचिवालय भवन में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सादमुनी देवी ने की। बैठक में पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्राम सभा में सहायक सचिव पद के लिए नीरज कुमार गुप्ता का चयन किया गया। ग्राम सभा कार्यालय के लिए काली मंदिर के सामने स्थित सामुदायिक भवन को चयनित किया गया। ग्राम सभा के नाम से बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सादमुनी देवी,सचिव पद के लिए नीरज कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए ललिता देवी के नाम प्रस्तावित कर पारित किए गए। बैठक के दौरान कल्याण विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। पिराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.