पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटाउदलबनी पहाड़ी में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान द्वारा की गई, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। ग्राम सभा में पेसा कानून एवं झारखंड पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) नियमावली 2025 पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल 2026 तक एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष बैठक में सहायक सचिव का चयन, ग्राम सभा कार्यालय हेतु भवन का चयन, बैंक अथवा डाकघर में खाता खोलना, ग्राम सभा कोष एवं निधि की स्थापना सहित अन्य महत्वपूर्ण ग्राम विकास संबंधी मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्राम में चापाकल एवं चबूतरा मरम्मत को लेकर भी चर्चा की गई तथा संबंधित आवेदन तैयार किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.