रांची, जून 26 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांदु गांव में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की सार्वजनिक परती भूमि की खरीद-बिक्री एवं दाखिल-खारिज पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठी। ग्राम सभा में कर्रा की अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना, अंचल निरीक्षक सुकेश रंजन, राजस्व उप निरीक्षक काशिफ रज़ा, ग्राम प्रधान, कर्रा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बांदु के समीप स्थित परती भूमि का वर्षों से जतरा मेला आयोजन, बच्चों के खेलकूद और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता रहा है। ऐसे में इस भूमि की कथित गैरकानूनी खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज से गांव की सार्वजनिक उपयोगिता प्रभावित होगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उक्त भूमि पर तत्क...