सराईकेला, फरवरी 23 -- खरसावां । सरायकेला-खरसावां जिले में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कुचाई के मुंडा-मानकी भवन में ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां का जिला स्तरीय पुनर्गठन एवं पुनः नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानसिंह मुंडा ने की, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पारंपरिक ग्राम सभा के सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम बदलकर 'पारंपरिक ग्राम सभा मंच सरायकेला-खरसावां' करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंच का पुनर्गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी में सनातन सिंह कुंटिया को अध्यक्ष, राजेश मुंडारी को सचिव, कुमारी मोती को कोषाध्यक्ष एवं मालती हांसदा को उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सलाहकार समिति का गठन संगठन के सलाहकार समिति का भी गठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.