उरई, मार्च 21 -- कुठौंद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदारीपुर में पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का कोरम पूर्ण रहा और विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान परिवार रजिस्टर में नए नाम जोड़ने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई, साथ ही अन्य विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों ने सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। कार्यक्रम में पंचायत विभाग से जुड़े अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान सहित पंचायत सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य ग्राम विकास को गति देना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.