रांची, अप्रैल 15 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड में बुधवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा गठन एवं खाता खोलने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रनिया प्रखंड के सभी गांवों में पारंपरिक ग्राम प्रधानों को ही मान्यता दी जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि जो ग्राम प्रधान पारंपरिक व्यवस्था से अलग हो चुके हैं, वे स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दें, ताकि गांवों की पारंपरिक शासन व्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित रखा जा सके। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, मुंडा, पहन, महतो और बुद्धिजीवियों ने एकजुट होकर पारंपरिक ग्राम शासन व्यवस्था को बचाने का ...