घाटशिला, अगस्त 26 -- मुसाबनी। प्रखंड सभागार में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 के संबंध में परंपरागत ग्राम अगुवाओं की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें पेसा प्रशिक्षक शंकर सेन माहली ने इसके विभिन्न प्रावधानों एवं ग्राम सभा की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। विशेष रूप से मुसाबनी प्रखंड के सभी राजस्व ग्रामों में ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, अधिकार, जिम्मेदारियों व नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली के तहत ग्राम सभा के गठन से ही आदिवासी समाज सशक्त बनेगा। इसके लिए आगे भी पंचायत स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी गांवों में सशक्...