प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रतापपुर के पिलखिनी ग्राम पंचायत में प्रधान व सचिव पर अनियमितता के आरोप लगे हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर डीएसओ सुनील सिंह ने जांच की तो तमाम आरोप सही पाए गए। इसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है। गांव के भोला शंकर मिश्र ने डीएम से शिकायत की थी कि नाली निर्माण के लिए एक लाख 42 हजार 900 रुपये निकाला गया था, लेकिन जांच में बहुत कम लागत से काम मिला। शेष राशि को वित्तीय अनियमितता पाया गया। वहीं, अलग-अलग वर्षों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम में गुणवत्ता की कमी पाई गई। रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूलों में जगह-जगह टाइल्स टूटी थी। यह भी पढ़ें- पोखर जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप हैंडपंप रिबोर के लिए हजारों रुपये निकाले गए, लेकिन उसकी कोई पत्रावली को दिखाया नहीं जा सका। प्रधान ने गांव के एक बुजु...