ग्राम सभा की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
जौनपुर, जुलाई 23 -- मछलीशहर। शासन के निर्देश पर भू माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार हुसैन अहमद ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम की उपस्थिति में गुरुवार को जखनिया गांव में नवीन परती भूमि से अतिक्रमण हटवाकर कब्जा मुक्त कराया। जखनिया गांव के ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन से शिकायत किया था कि जखनिया गांव की नवीन परती खाते की भूमि पर अवैध कब्जेदार मदन लाल गुप्त काफी समय से खेती कर रहा था। तहसीलदार ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ जखनिया गांव पहुंचकर ट्रैक्टर से जोतवाकर उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तहसीलदार ने ग्रामसभा की भूमि से अतिक्रमण हटवाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.