लातेहार, फरवरी 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सोमवार से चंदवा प्रखंड कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ चंदन प्रसाद, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक रितेश कुमार, प्रशिक्षक शशि कुजूर एवं राजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि ग्राम पंचायतों में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाया जा सके। कार्यशाला के पहले दिन पंचायत सहायकों एवं मोबिलाइजर सह पंचायत सहायकों को ग्राम सभा के महत्व,उसकी भूमिका एवं अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक शशि कुजूर एवं राजन कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि ग्राम सभा लोकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.