सिमडेगा, अप्रैल 27 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सावनाजारा गांव में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष देवनीश कंडुलना ने की। बैठक में गांव के विकास, सामाजिक सुधार और ग्रामीणों के अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान ग्राम सभा को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोष निर्माण में वृद्धि पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों ने सामुदायिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और आय के नए स्रोत विकसित कर गांव के विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जताई। साथ ही गांव को नशा मुक्त बनाने को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। जिसमें सभी ग्रामीणों ने मिलकर जागरूकता फैलाने और नशे के खिलाफ सख्त सामाजिक पहल करने का संकल्प लिया। बैठक में वनाधिकार कानून के तहत मिलने वाले अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को उनके हक के प...