चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में कपड़ा कारोबारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष की हत्या के बाद प्रशासन का बुलडोजर सरकारी जमीनों में अवैध कब्जा करने वालों पर चल रहा है। घटना के बाद हुए बवाल के दौरान ग्राम सभा की जमीनों पर बाहरी लोगों के कब्जा करने का आरोप लगा था। इसके बाद प्रशासन ने छानबीन शुरु की थी। बुधवार को एसडीएम मऊ राम ऋषि रमन ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सभा की जमीन में अवैध तरीके से बने टीनशेड को जेसीबी से हटवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.