उरई, फरवरी 6 -- उरई। गांव के दबंगों ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री व मकान बनाने की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता में रोष है। पीड़ित ने जांच कराकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग डीएम से की। उरई के आत्माराम ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया ग्राम पंचायत अकोढ़ी में खाली पड़ी पांच एकड़ ग्राम सभा की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जाधारियों ने जमीन पर बाउंड्री और मकान तक बना लिए हैं। शिकायतकर्ता ने कई बार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आत्माराम ने डीएम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ग्राम सभा की सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.