ग्राम सभा की खुली बैठक में होगा आवास का चयन
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया अब ग्राम सभाओं के माध्यम से पूरी की जाएगी। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम सभाओं में खुली बैठकें आयोजित कराने का रोस्टर जारी कर दिया है। ग्राम पंचायतों में 10 जून से 22 जून तक ग्राम सभा की बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें सर्वेक्षित परिवारों की पात्रता एवं अपात्रता का निर्धारण किया जाएगा। परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आवास प्लस एप के माध्यम से चिन्हित परिवारों की सूची ग्राम सभा में सार्वजनिक रूप से पढ़ी जाएगी। इसके बाद ग्राम सभा की सहमति से पात्र एवं अपात्र परिवारों का निर्धारण कर अस्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएम आवास लाभुक चयन को लेकर प्रत्येक पंचायत में होगी ग्राम सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.