ग्राम सभा की खुली बैठक में गुस्साए ग्रामीणों ने मांगा पेयजल संकट का समाधान
नैनीताल, जून 25 -- भीमताल, संवाददाता। पांडे गांव ग्रामसभा में गुरुवार को खुली बैठक में पेयजल समस्या प्रमुख मुद्दा रही। ग्रामीणों ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि, स्थिति में सुधार के लिए एक सप्ताह का समय देने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने भी जल निगम से क्षेत्र की पेयजल समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग की। इसके अलावा ग्राम विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर उन्हें पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हर घर नल का टूटा पाइप, प्रतिदिन बह रहा हजारों लीटर पानी कई बार समस्या बताए जाने के बावजूद, उसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.