चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा अंचल क्षेत्र अंतर्गत कुन्दुबेड़ा गांव में बनने वाले कचरा प्लांट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनान्तर्गत) के विरोध में बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने पिछले दिनों भी ग्राम सभा में कचरा प्लांट का विरोध किया था, जिसके बाद ग्राम सभा ने जिला प्रशासन के समक्ष कचरा प्लांट का विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद बुधवार को सैकड़ों की संख्या में कुन्दुबेड़ा मौजा के ग्रामीण एवं आसपास के विभिन्न गांव के ग्रामीण मुंडा एवं ग्रामीण सदर प्रखंड कार्यालय पैदल पहुंच कर कचरा प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों ने मांग किया कि 14 मार्च को प्रस्तावित भूमि मापी को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही यह योजना कुन्दुबेड़ा गांव से रद्द किया जाए। यह प्रदर्शन ग्रामीण मुंडा लुकना पूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.